होमई व्यारावाला पुरस्कार श्री होमेन्द्र सुन्दर देशमुख को, सप्रे संग्रहालय राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा

भोपाल। माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल के राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सप्रे संग्रहालय के संस्थापक-संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि 'मध्यप्रदेश संदेश' के पूर्व संपादक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कार्यपालक निदेशक एवं महानिदेशक रहे श्री अरविन्द चतुर्वेदी का सम्मान किया जाएगा।


वरिष्ठ पत्रकार श्री कमाल खान कमाल, श्री रमेश तिवारी, श्री सर्वदमन पाठक, श्री महेश दीक्षित और श्री मुकुन्द प्रसाद मिश्र को 'हुक्मचंद नारद पुरस्कार' प्रदान किया जाएगा।


चयन समिति के निर्णय के अनुसार संतोष कुमार शुक्ल लोक संप्रेषण पुरस्कार - श्री अखिल कुमार नामदेव, माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार - श्री पंकज मुकाती, लाल बलदेव सिंह पुरस्कार - सुश्री रश्मि खरे, जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार - श्री विकास वर्मा, झाबरमल्ल शर्मा पुरस्कार - श्री संजीव कुमार शर्मा,आरोग्य सुधा पुरस्कार - श्री पुष्पेन्द्र सिंह, रामेश्वर गुरु पुरस्कार - श्री महेश सोनी, के.पी. नारायणन पुरस्कार - सुश्री ऋतु शर्मा, राजेन्द्र नूतन पुरस्कार - श्री विनोद त्रिपाठी, गंगा प्रसाद ठाकुर पुरस्कार -  श्री आसिफ इकबाल (रायपुर), जगत पाठक पुरस्कार - श्री सुशील पाण्डे, सुरेश खरे पुरस्कार - श्री कृष्ण मोहन झा,  तथा होमई व्यारावाला पुरस्कार - श्री होमेन्द्र सुन्दर देशमुख को प्रदान किया जाएगा।